फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Uncontrollable car crushed two women sitting on the floor Patiala death

पटियाला में बेकाबू कार ने मंजे पर बैठी दो महिलाओं को कुचला, मौत

Thu, 18 Feb 2021 07:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crushed two women sitting on the floor Patiala death
पटियाला। कस्बा बहादुरगढ़ की नारायण सिंह सभा कॉलोनी में वीरवार सुबह एक अनियंत्रित कार ने घर के बाहर मंजे पर बैठी दो बुजुर्ग महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। बहादुरगढ़ पुलिस चौकी ने आरोपी कार चालक सतविंदर काका (19) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान चरण कौर (62) और जमना देवी (55) के रूप में हुई है। हादसे में दो साल का बच्चा भी घायल हो गया है।
विज्ञापन

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि चरण कौर और जमना देवी घर के बाहर मंजे पर बैठ धूप सेक रही थी। उसी वक्त जतिंदर राजू आल्टो लेकर निकला। कार के आगे कुछ आ जाने के कारण कार असंतुलित होकर दोनों महिलाओं के ऊपर से गुजर गई। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed