फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two units of Ropar closed amid increasing demand for electricity in Punjab

पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बीच रोपड़ की दो यूनिटें बंद

Sun, 22 May 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Two units of Ropar closed amid increasing demand for electricity in Punjab
पटियाला। पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बीच रविवार को रोपड़ थर्मल प्लांट की दो यूनिटों को बंद कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पावरकॉम ने थर्मलों में कोयले के लगातार गहराते संकट के चलते आने वाले पैडी सीजन के लिए कोयला बचाने के लिए यह कदम उठाया है। जबकि लहरा मुहब्बत की तीन और प्राइवेट में गोइंदवाल की एक यूनिट पहले ही बंद पड़ी है। अब इन छह यूनिटों के बंद पड़ने से कुल 1360 मेगावाट बिजली सप्लाई बंद पड़ गई है।
विज्ञापन

उधर, पंजाब में रविवार को सरकारी दफ्तर व दुकानें बंद होने के बावजूद बिजली की मांग 10,000 मेगावाट के पार दर्ज की गई। दिन के वक्त बिजली की अधिकतम मांग 10,097 मेगावाट रही, वहीं शनिवार को बिजली की अधिकतम मांग 10,640 मेगावाट रही थी। जो इस गर्मी के सीजन में अब तक सबसे अधिक मांग थी। ऐसे में साफ है कि पंजाब में बिजली की मांग लगातार 10 हजार मेगावाट से अधिक रह रही है। आने वाले पैडी सीजन में बिजली की मांग में और बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। बावजूद इसके थर्मलों में कोयले के स्टाक में भारी कमी के चलते बिजली की बड़ी किल्लत पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

रोपड़ प्लांट में पांच, लहरा में आठ, तलवंडी साबो में साढ़े पांच दिनों का, गोइंदवाल में तीन दिनों और राजपुरा में 21 दिनों का कोयला शेष है। रविवार को पंजाब में 10097 की अधिकतम मांग के मुकाबले पावरकॉम के पास बिजली की उपलब्धता करीब 3600 मेगावाट की रही। बाकी की बिजली पावरकॉम ने बाहर से खरीदी और वह भी सस्ते दामों में। इस कारण रविवार को भी उपभोक्ताओं को कटों का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed