फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two real brothers came to bathe in Bhakra canal, search continues

भाखड़ा नहर में नहाने पहुंचे दो सगे भाई बहे, तलाश जारी

Wed, 18 May 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers came to bathe in Bhakra canal, search continues
पटियाला। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए भाखड़ा नहर में नहाने पहुंचे दो सगे भाइयों के डूबने का मामला सामने आया है। दोनों नौजवानों की पहचान विशु बहादुर (17) और विक्की बहादुर (18) निवासी तवक्कली मोड़ पटियाला के तौर पर हुई है। गौरतलब है कि हाल ही में जिला प्रशासन ने हादसों को रोकने के लिए भाखड़ा नहर समेत सभी नदियों में नहाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। बावजूद इसके लोग नहर व नदियों में नहाने के लिए बेरोक-टोक आ रहे हैं और हादसों का शिकार बन रहे हैं। गोताखोर आशु मलिक के मुताबिक फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

संबंधित थाना पसियाना के एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे चार युवक भाखड़ा नहर में नहाने पहुंचे। इसी बीच नौजवान विशु ने गांव ककराला के पास भाखड़ा नहर में नहाने के लिए छलांग लगाई। लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह बह गया। भाई को बचाने के लिए बड़े भाई विक्की ने भी छलांग लगा दी। लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव के कारण बह गया। जिसके बाद इन नौजवानों के चचेरे भाई सूरज ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि अपने दो दोस्तों के साथ विशु व उसका बड़ा भाई विक्की गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर में नहाने के लिए आए थे। लेकिन नहर के किनारे बनी दरगाह पर लंगर चलने के कारण मौजूद लोगों ने उन्हें वहां नहाने नहीं दिया। इसके बाद चारों नौजवान गांव ककराला में नहर किनारे पहुंच गए। वहां दोनों भाइयों के साथ हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई शादियों में खाने-पीने की स्टाल लगाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed