{"_id":"6575b87b7d0d486ff30e5b94","slug":"two-groups-clash-in-patiala-jail-two-prisoners-injured-patiala-news-c-284-1-ptl1001-2822-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पटियाला जेल में दो गुट भिड़े, दो हवालाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पटियाला जेल में दो गुट भिड़े, दो हवालाती घायल
विज्ञापन
- घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल जे लाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में मामूली बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दो हवालाती घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जेल के एडीशनल सुपरिंटेंडेंट हरचरन गिल का कहना है कि थाना त्रिपड़ी पुलिस के पास इस भिडंत में शामिल सभी सात हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेज दी है।
हरचरन गिल ने बताया कि बाद दोपहर करीब तीन बजे जेल की कैंटीन में सामान लेने के लिए कैदी व हवालाती इकट्ठा हुए थे। इसी बीच किसी मामूली बात को लेकर हवालातियों के दो गुटों में आपस में बहस हो गई। दोनों गुटों में करीब सात हवालाती शामिल थे। देखते ही देखते बहस ने भिडंत का रूप ले लिया और हवालातियों ने एक-दूसरे को लात व घूंसों के साथ मारना शुरू कर दिया।
इस दौरान दो हवालातियों के काफी चोटें लगीं। जैसे ही ड्यूटी पर तैनात जेल मुलाजिमों ने हवालातियों को आपस में लड़ते देखा, तो उन्होंने तुरंत सभी को एक-दूसरे से अलग करवाया। जेल अस्पताल के डाॅक्टरों ने दोनों हवालातियों के इलाज व एक्सरे करवाने के लिए उन्हें राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।