फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two children died due to roof collapse in Patiala of Punjab

पटियाला में फिर हादसा: घर की छत गिरने से दो बच्चों की मौत, पांच लोग घायल, पहले भी जा चुकी चार की जान

Wed, 21 Jul 2021 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Jul 2021 06:54 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला जिले में बारिश आफत बनकर आई। सोमवार की देर रात छत गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद बुधवार की तड़के एक और हादसा हो गया। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हैं। हादसा गांव दूधनसाधां में हुआ। 

विज्ञापन
Two children died due to roof collapse in Patiala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पटियाला के गांव दूधनसाधां में बुधवार तड़के एक घर की छत गिरने से परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता और तीन भाई घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस चौकी रोहड जगीर के प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि देवीगढ़ के नजदीक गांव दूधनसाधां में बुधवार तड़के करीब पांच बजे पिंटू राम (38) के एक कमरे वाले घर की छत अचानक गिर गई। 

विज्ञापन


सारा परिवार उस समय नीचे सो रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए, जिन्होंने मोहल्ला वासियों को उठाया और मलबे से सभी को बाहर निकाला। मलबे के नीचे दबने से पिंटू राम की इकलौती बेटी तान्या (5) और 9 साल के बेटे सचिन की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा पिंटू राम, उसकी पत्नी नीलम रानी (36), 11 साल के बेटा मनीश, सात साल का बेटा हंस कुमार और तीन साल का बेटा कपिल बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पिंटू राम के घर की छत गिरने का कारण बगल के प्लॉट में दो-तीन दिनों से भारी मात्रा में जमा बारिश का पानी है। बारिश के पानी से घर की दीवार दब गई और इसी वजह से छत गिर गई। गांव के सरपंच जगदेव सिंह व गांव के लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मतौली में हुई थी चार लोगों की मौत
सोमवार की देर रात पटियाला के ही मतौली गांव में बारिश की वजह से घर की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में पिता और तीन बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं मां जिंदगी की जंग अस्पताल में लड़ रही है। मृतकों में मुख्यितार सिंह (40), 14 साल का इकलौता बेटा वंशदीप सिंह, 10 साल की बेटी कमलजीत कौर और 13 साल की बेटी सिमरनजीत कौर शामिल हैं। बच्चों की मां सुरिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यितार सिंह का परिवार जब सो रहा था, उसी वक्त यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed