फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two accused caught trying to rob ATM

एटीएम लूटने का प्रयास कर रहे दो आरोपी पकड़े

Wed, 31 Mar 2021 06:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Two accused caught trying to rob ATM
पटियाला में सरहिंद रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस के मुताबिक इनमें से एक वाटर एंड सैनिटेशन विभाग में काम करता है। जांच में पता चलेगा कि यह रेगुलर मुलाजिम है या नहीं। आरोपियों के खिलाफ थाना अनाज मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एटीएम में करीब सात लाख का कैश था।
विज्ञापन

थाना अनाज मंडी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि मंगलवार को देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि दो व्यक्ति सरहिंद रोड पर सेंट्रल बैंक के एटीएम से छेड़छाड़ करके इसे लूटने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर तुरंत पुलिस व पीसीआर मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को काबू कर लिया। जिनकी पहचान दीपक ठाकुर निवासी आदर्श कालोनी और रोहित निवासी बाबू सिंह कालोनी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक वाटर एंड सैनिटेशन विभाग में काम करता है। पूछताछ में पता लगेगा कि वह रेगुलर मुलाजिम है या नहीं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। यह बात भी सामने आ रही है कि आरोपी बैंक की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए थे, लेकिन वह सेफ खोलने में नाकाम रहे, जिस कारण कैश चोरी नहीं हो सका। लेकिन पुलिस इस तरह की किसी बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed