Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   65 Year old woman set herself on fire at Park in Patiala

ममता के बदले मौत मिली : तीन बेटों और बहू से परेशान 65 वर्षीय मां ने पार्क में आग लगा जान दी

Tue, 13 Apr 2021 02:51 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Apr 2021 02:51 PM IST
सार

थाना सन्नौर के इंचार्ज एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि कुलवंत कौर (65) निवासी कसाबियां वाला मोहल्ला पति की मौत के बाद तीन बेटों परविंदर सिंह, हरकीरत सिंह और तरविंदर सिंह व हरकीरत सिंह की पत्नी जसविंदर कौर के साथ रह रही थीं।

विज्ञापन
65 Year old woman set herself on fire at Park in Patiala
पार्क में पड़ी महिला की लाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकटवर्ती कस्बा सन्नौर में बेटों से परेशान मां ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने तीनों बेटों समेत चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


थाना सन्नौर के इंचार्ज एसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि कुलवंत कौर (65) निवासी कसाबियां वाला मोहल्ला पति की मौत के बाद तीन बेटों परविंदर सिंह, हरकीरत सिंह और तरविंदर सिंह व हरकीरत सिंह की पत्नी जसविंदर कौर के साथ रह रही थीं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीनों बेटे और बहू उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करते थे। इसी वजह से घर में अक्सर विवाद रहता था। इसी मानसिक परेशानी में कुलवंत कौर ने घर के नजदीक स्थित लक्ष्मण दास पार्क में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि सुबह उन्हें किसी ने सूचना दी कि लक्ष्मण दास पार्क में बुरी तरह जली लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि लाश के सिर्फ पैर ही बचे हैं। बाकी सारा शरीर जल चुका था।

शुरुआत में पुलिस ने जांच अज्ञात के तौर पर शुरू की। आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो उसमें एक बुजुर्ग महिला हाथ में मिट्टी के तेल की कैनी उठाकर जाती दिखाई दी। इसके आधार पर शव की शिनाख्त कुलवंत कौर के तौर पर हुई।

सीसीटीवी फुटेज से यह भी खुलासा हुआ कि बुजुर्ग महिला रविवार देर रात दो बजे कैनी लेकर पार्क में पहुंची थी। पुलिस ने बाद में महिला के भाई राजकुमार को बुलाकर शव की पहचान करवाई। साथ ही उसके बयान पर आरोपी बेटों और बहू के खिलाफ केस दर्जकर लिया।

कंपनी के तहखाने से मिला क्षत-विक्षत शव 
उधर, पटियाला के पॉश एरिया 22 नंबर फाटक के पास बड़ी कंपनी के आउटलेट के बेसमेंट से सोमवार सुबह क्षत विक्षत शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी मॉडल टाउन पुलिस चौकी से एएसआई पवन कुमार ने बताया कि सुबह किसी ने सूचना दी कि एक जानी-मानी कंपनी के 22 नंबर फाटक के नजदीक स्थित आउटलेट के बेसमेंट से बदबू आ रही है। 

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि बेसमेंट में सड़ी-गली हालत में एक शव पड़ा है। आशंका है कि व्यक्ति नशे की हालत में बेसमेंट को बंद करने के लिए ऊपर रखे टीन शेड को देख नहीं पाया और सीधे जाकर बेसमेंट में 10 फुट नीचे गिर गया। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बेसमेंट बंद पड़ा होने के कारण किसी ने शव नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed