{"_id":"07c87da2fd981935f2a51772681ecb60","slug":"three-smuggler-arrested-with-opium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम समेत तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
अमर उजाला,पटियाला
Updated Mon, 07 Oct 2013 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। नशों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत सोमवार को पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को बड़ी मात्रा में अफीम समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना शंभू में केस दर्ज कर लिया गया है।
एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एसपी राजपुरा भुपिंदर सिंह खटड़ा की अगुवाई में थाना शंभू पुलिस पार्टी ने तेपला रोड टी प्वाइंट लूंहड़ पर नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान उन्होंने शक होने पर एक कार को रोककर तलाशी ली। इस कार में मौजूद एक ही गांव के दो लोगों से 10 किलो अफीम बरामद हुई।
आरोपियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी मरदान खेड़ा थाना असंध जिला करनाल और गुरजीत सिंह उर्फ लाडी के रूप में हुई।
जसविंदर से तीन किलो और गुरजीत से सात किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले करीब सात सालों से अफीम की तस्करी का धंधा करते आ रहे हैं और यह अफीम भी मध्य प्रदेश के मनसूर इलाके से लेकर आए थे और बनूड़ कैरियर पर एक व्यक्ति को देनी थी।
विज्ञापन
आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ पहले भी थाना असंध जिला करनाल में हत्या की कोशिश और एनडीपीएस एक्ट का पर्चा दर्ज है। जिसमें उसको चार साल की सजा हो गई थी। इस मुकदमे में वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।
----इसी तरह से थाना शंभू पुलिस ने वरधमान फैक्टरी बाहद बपरौर में बस की चेकिंग करते हुए गुरमीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी गांव हरसी थाना दाता जिला होशियारपुर वर्तमान गांव चंदू थाना जीहन जिला नीगच एमपी के पास मौजूद बैग की तलाशी दौरान एक किलो अफीम और पांच किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना शंभू में केस दर्ज करके पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।