फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Three masked assailants opened fire on an elderly man in Rajpura, leaving him seriously injured.

Patiala News: राजपुरा में तीन नकाबपोश हमलावरों ने बुजुर्ग पर की फायरिंग, गंभीर

Sat, 13 Dec 2025 07:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Three masked assailants opened fire on an elderly man in Rajpura, leaving him seriously injured.
राजपुरा। गांव गद्दो माजरा में शुक्रवार देर रात तीन नकाबपोश युवकों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर गोलियां चला दीं। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान दर्शन सिंह (70) निवासी गद्दो माजरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दर्शन सिंह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने मवेशियों के बाड़े के बाहर खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग से नाम पूछा और जैसे ही उन्होंने स्वयं को दर्शन सिंह बताया, आरोपियों ने उनके पेट में गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दर्शन सिंह को उनका बेटा तरसेम सिंह सिविल अस्पताल राजपुरा लेकर पहुंचा, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना सदर राजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed