{"_id":"6c43092dd5ddbb133da55ec52e015b6a","slug":"three-arrested-with-oil","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी मात्रा में मिट्टी के तेल समेत तीन धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी मात्रा में मिट्टी के तेल समेत तीन धरे
अमर उजाला पटियाला
Updated Wed, 23 Oct 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिपुओं पर मिट्टी का तेल देने की बजाय बाहर दुकानों पर महंगे दामों में बेचने के घोटाले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को 200 लीटर मिट्टी के तेल समेत धरा है।
आरोपियों के खिलाफ 7 जरूरी वस्तुएं एक्ट तहत केस दर्ज करके पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज धर्मदेव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डिपो होल्डर दविंदर कुमार निवासी टोभा चेत सिंह नाभा गेट पटियाला भारी मात्रा में डिपुओं पर गरीबों को सस्ते दामों में मुहैया कराने वाला मिट्टी का तेल तफज्जलपुरा में हलवाई की दुकान पर महंगे दामों में बेचने के लिए ला रहा है।
इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तफज्जलपुरा एरिया में छापा मारा, तो मौके से दविंदर कुमार को टैंपो में ड्रमों में लाए गए 200 लीटर मिट्टी के तेल समेत धर लिया गया। जो वह साहिल सेठी नाम के हलवाई को सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन
मौके से हलवाई समेत टैंपो चालक जगदीश सिंह निवासी गुरबख्श कालोनी पटियाला को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।