फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Thousands of employees from across Punjab gathered at Patiala

पटियाला में प्रदर्शन: सामूहिक अवकाश लेकर पंजाब भर से हजारों मुलाजिम सीएम सिटी में जुटे, सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 12:09 AM IST
सार

पंजाब भर के कई हजार कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गृह जिले पटियाला में डेरा डाल दिया है। अपनी मांगें पूरी न होते देख इन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कर्मचारियों ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों में कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखकर सरकार से संशोधन की मांग की है। कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने, पुरानी पेंशन बहाल करने समेत कई अन्य मांग भी कर्मचारियों ने उठाईं हैं।

विज्ञापन
Thousands of employees from across Punjab gathered at Patiala
पटियाला की नई अनाज मंडी में महारैली करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कोने-कोने से विभिन्न सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागों के मुलाजिम, पेंशनर और कच्चे व कांट्रैक्ट वर्कर हजारों की संख्या में पटियाला पहुंचे। उन्होंने तय कार्यक्रम के मुताबिक सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ हल्ला बोल महारैली करने के बाद मोती महल का घेराव करने को रोष मार्च करते हुए कूच किया।

विज्ञापन


भारी पुलिस फोर्स ने मुलाजिमों के बड़े हुजूम को वाईपीएस चौक में ही रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई। बाद में एसडीएम चरनजीत सिंह और एसपी (सिटी) वरुण शर्मा ने हस्तक्षेप करते हुए मुलाजिमों की कैबिनेट कमेटी के साथ शुक्रवार को सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा के आवास पर मीटिंग तय कराई। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर पंजाब सरकार के छठेे वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध करने के साथ कच्चे व कांट्रैक्ट मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन


खराब मौसम के बावजूद पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स सांझा फ्रंट के आह्वान पर सरहिंद रोड स्थित नई अनाज मंडी में जुटे सैकड़ों मुलाजिमों, पेंशनरों और कांट्रैक्ट व कच्चे कर्मियों ने दोपहर करीब सवा 12 बजे पंजाब सरकार खिलाफ जोरदार हल्ला बोल महारैली शुरू की जो करीब तीन घंटे तक रैली चली। इस मौके पर मुलाजिम जोरदार आवाज में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते सांझा फ्रंट के संयोजक जगदीश सिंह चाहल, सतीश राणा ने कहा कि पंजाब सरकार छठे वेतन आयोग के जरिये मुलाजिमों को बड़े लाभ देने के बयान देकर आम जनता को गुमराह कर रही है, जबकि सच यह है कि पंजाब सरकार ने तनख्वाह अनामली कमेटी द्वारा 24 और कैबिनेट सब कमेटी की ओर से 239 कैटेगरी के ग्रेडों में 2011 के दौरान की बढ़ोतरी रद्द कर दी गई है। इसी तरह से कच्चे कर्मियों को रेगुलर करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा तैयार किया जा रहा कानून पूरी तरह से मुलाजिम विरोधी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed