{"_id":"6862abd9a0309369d4028d77","slug":"those-accused-of-buying-and-selling-newborn-babies-were-sent-to-jail-patiala-news-c-284-1-ptl1001-8598-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के तीनों सदस्यों को सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने पर राजपुरा अदालत में पेश किया गया। जहां पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई भान सिंह के मुताबिक रिमांड में आरोपियों से कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। केवल इतना पता लगा है कि आरोपी सन्नी मेहता ने मानसा में किसी दंपती को कानूनी ढंग से ही बच्चा गोद दिलाया था।
गौरतलब है कि शंभू थाना पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक 5 दिनों की नवजन्मी बच्ची बरामद की गई थी, जिसे तीन लाख रुपये में बेचने के लिए लाया गया था। आरोपी महिला संगरूर के सरकारी अस्पताल में अटेंडेंट का काम करती थी, जबकि बाकी के दो आरोपी भी मानसा के ही प्राइवेट अस्पताल में मुलाजिम थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए आने वाली गरीब व जरूरतमंद महिलाओं की पहचान करके उनसे नवजात शिशु आगे बेचने के लिए खरीद लेती थी। बाद में शिशु को अपने साथियों के साथ मिलकर आगे लाखों रुपये में बेच देती थी। पकड़े आरोपियों की पहचान कुलदीप कौर निवासी गांव मीरहेड़ी जिला संगरूर, सन्नी मेहता निवासी गुरुद्वारे वाली गली वार्ड नंबर 3 मानसा और वकील सिंह निवासी गांव अका वाली जिला मानसा के तौर पर हुई थी।