फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Thermal plants gasping with increasing power demand in Punjab

पटियाला : पंजाब में बढ़ती बिजली की मांग के साथ हांफने लगे थर्मल प्लांट, दो सरकारी समेत चार प्लांटों के छह यूनिट बंद

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Thermal plants gasping with increasing power demand in Punjab
पटियाला। पंजाब में धान सीजन के चलते बिजली की मांग में रोजाना हो रही रिकार्ड वृद्धि के बीच अब थर्मल प्लांटों के यूनिट जवाब देने लगे हैं। सोमवार को पंजाब के चार थर्मल प्लांटों के छह यूनिट बंद पड़ गए। इससे 1770 मेगावाट बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। हालांकि पावरकॉम ने बाहर से बिजली खरीदकर इस कमी को पूरा कर लिया, जिससे कटों से लोगों का बचाव रहा। माहिरों के मुताबिक मंगलवार को माझा व दोआबा के क्षेत्रों में धान की बुवाई शुरू होने के साथ बिजली की मांग में और बड़ा उछाल आएगा। इसके बाद बिजली की किल्लत से उपभोक्ताओं को कटों से दो-चार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पंजाब में 10 जून से पंजाब में सरहद के नजदीक कांटों वाली तार के पार वाले क्षेत्रों में धान की बुवाई शुरू होने के साथ बिजली की मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार को बिजली की अधिकतम मांग 11727 मेगावाट दर्ज की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे अधिक मांग मानी जा रही है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मंगलवार से माझा व दोआबा और फिर इसके बाद 17 जून से मालवा क्षेत्र में धान की बुवाई शुरू होने के बाद प्रदेश में बिजली की मांग 15900 मेगावाट तक का आंकड़ा छू सकती है। इससे पहले सोमवार को ही पंजाब के थर्मल प्लांट बढ़ती बिजली की मांग के साथ हांफने लगे हैं। सोमवार को रोपड़ के 210-210 मेगावाट के दो, लहरा मुहब्बत के भी 210-210 मेगावाट दो, तलवंडी साबो का 660 मेगावाट का एक और गोइंदवाल का 270 मेगावाट एक यूनिट बंद रहा। इससे 1770 मेगावाट बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह तो फाल्ट के चलते रोपड़ प्लांट के चारों यूनिट ही बंद पड़ गए थे। हालांकि बाद दोपहर दो यूनिट चालू हो गए, लेकिन खबर लिखे जाने तक बाकी दो अभी भी बंद थे।
ऐसे में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए पावरकॉम ने बाहर से करीब 4800 मेगावाट बिजली ली, जो करीब पांच रुपये यूनिट के हिसाब से मिली। वहीं पावरकॉम को अपने रोपड़ व लहरा थर्मलों से 689 मेगावाट, प्राइवेट के राजपुरा, तलवंडी साबो व गोइंदवाल से 2600 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्टों से 509 मेगावाट समेत अन्य स्रोतों से कुल 3905 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई।

पंजाब में 81 फीडरों से बिजली सप्लाई रही प्रभावित, 54302 शिकायतें मिली
पंजाब में सोमवार को बढ़ी बिजली की मांग के बीच रोपड़ प्लांट की सभी यूनिटों के अचानक से फाल्ट के कारण ट्रिप करने से दिन के समय से 81 फीडरों से बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इनमें 39 फीडरों से करीब छह घंटे तक, 16 फीडरों से दो से चार घंटे के लिए, छह फीडरों से चार से छह घंटे और 20 फीडरों से छह से ज्यादा घंटों के लिए बिजली सप्लाई प्रभावित रही। पावरकॉम को इस दौरान 54302 शिकायतें मिलीं। खबर लिखे जाने तक पावरकॉम ने 45255 शिकायतों का निपटारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed