{"_id":"58e4bf334f1c1b4c3e5b67a6","slug":"the-punjab-police-s-dismissed-mulazim-nasha-smuggler-arrested-along-with-four-associates-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस का बर्खास्त मुलाजिम निकला नशा तस्कर, चार साथियों समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस का बर्खास्त मुलाजिम निकला नशा तस्कर, चार साथियों समेत गिरफ्तार
पटियाला
Updated Wed, 05 Apr 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
तस्कर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक बर्खास्त मुलाजिम समेत पांच तस्करों को भारी मात्रा में डोडा पोस्त समेत गिरफ्तार किया है। एसएसपी डा. एस भूपति ने बताया कि सीआईए स्टाफ समाना ने पुलिस पार्टी के साथ नाका लगा रखा था।
इस दौरान एक गाड़ी को शक के आधार पर रोकने पर इसमें सवार हरप्रीत सिंह उर्फ बीरा, हरचरन सिंह उर्फ चरना, बोहड़ हिं, नछतर सिंह और जस्सा सिंह को काबू करके उनके कब्जे वाले कैंटर में से 20 बोरी डोडा पोस्त बरामद किया गया। इन बोरियों में चार क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी समाना में केस दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पांचों लोग करीब चार-पांच साल से भुक्की बेचने का काम करते आ रहे हैं और इकट्ठे होकर एमपी के ढाबों से 1500 रुपये किलो के हिसाब से डोडा पोस्त खरीद करके लाते हैं और पंजाब लाकर इसे 4000 रुपये किलो के हिसाब से बेच देते हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक आरोपी बोहड सिंह निवासी गांव चुघे कलां थाना नंदगढ़ जिला बठिंडा पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही नौकरी करता था और साल 2012 में भ्रष्टाचार के केस में बर्खास्त हो गया था।