फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The police party which went to conduct the raid was attacked with pipes and rods, one injured

Patiala News: रेड करने गई पुलिस पार्टी पर पाइपों व राॅड से हमला, एक घायल

Sat, 14 Jun 2025 09:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
The police party which went to conduct the raid was attacked with pipes and rods, one injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। एक घर में लाहन तैयार करने की सूचना पर रेड करने गई पुलिस पार्टी पर राॅड व पाइपों के साथ हमला होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक्साइज विभाग का एक मुलाजिम घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। थाना पातड़ां पुलिस ने मामले में दंपती व इनके दो लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घायल एक्साइज मुलाजिम लक्ष्मण सिंह की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह इंस्पेक्टर गुरदर्शन सिंह के साथ आबकारी सर्कल पातड़ां में तैनात है। 12 जून को उनको सूचना मिली कि आरोपी हरचरन सिंह अपने घर में लाहन निकाल रहा है।

शाम को जब पुलिस पार्टी के साथ आरोपियों के घर पर रेड की गई, तो उन्हें देखकर मेन गेट बंद कर दिया। इसके बाद घर के अंदर पड़ी लाहन गिरा दी। जब आरोपियों को घर का गेट खोलने के लिए कहा, तो पाइपों व रॉड के साथ पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान आबकारी विभाग के मुलाजिम लक्ष्मण सिंह के साथ मारपीट की गई और उसकी वर्दी फाड़ दी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी हरचरन सिंह, उसकी पत्नी सुखविंदर कौर और दो बेटों आकाशदीप सिंह व रवि सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed