फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The murder of the young man by hitting the rival scissors, the friend was seriously injured, a case was registered against the four in the Urban Estate police station, no arrest

रंजिशन कैंची मार कर युवक का कत्ल, दोस्त गंभीर घायल थाना अर्बन एस्टेट में चार के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं

Sun, 09 Jan 2022 09:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
The murder of the young man by hitting the rival scissors, the friend was seriously injured, a case was registered against the four in the Urban Estate police station, no arrest
पटियाला। थाना अर्बन एस्टेट के अधीन पड़ती बाजवा कालोनी के नजदीक रंजिश के चलते रविवार को चार युवकों ने निखिल नाम के एक 19 साल युवक की जांघ के पास कैंची मार कर उसका कत्ल कर दिया। जबकि दोस्त विवेक इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल दाखिल कराया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

उपचाराधीन विवेक ने बताया कि वह रविवार को दोपहर के वक्त बाजवा कालोनी के पास निखिल निवासी जगतार नगर व दो अन्य दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी बीच लोहे की राडों, लाठियों और हथियारों से लैस होकर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने निखिल की जांघ के पास कैंची से चार-पांच वार किए। उसकी पीठ पर कैंची मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

वहां डाक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों गुटों में किसी बात को लेकर शनिवार रात करीब 10 बजे लड़ाई झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आज एक गुट ने दूसरे पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक निखिल व आरोपियों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन बाद में किसी बात को लेकर आपस में रंजिश हो गई थी। फिलहाल पुलिस इसका पता लगा रही है। डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल ने बताया कि मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed