फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The movement of the heirs of the deceased personnel continues in front of Powercom - two heirs tried to set the fire by pouring petrol

पावरकाम के आगे मृतक कर्मियों के वारिसों का आंदोलन जारी- दो वारिसों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की

Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The movement of the heirs of the deceased personnel continues in front of Powercom - two heirs tried to set the fire by pouring petrol
पटियाला। नौकरियों की मांग को लेकर पावरकॉम के हेडआफिस सामने चल रहा मृतक कर्मचारियों के वारिसों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। मैनेजमेंट व सरकार की टाल-मटोल से तंग आकर दो वारिसों ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि समय रहते पुलिस व उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया। इस मौके पर मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी पावरकॉम पंजाब के प्रधान चरनजीत सिंह ने साफ किया कि जब तक उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान चरनजीत सिंह ने कहा कि 17 सितंबर से पावरकॉम के मृतक कर्मचारियों के आश्रित नौकरियां देने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। उनके 11 साथी पावरकॉम की बिल्डिंग की छत पर चढ़े हैं, जबकि बाकी हेडआफिस के मेन गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं। सरकार व मैनेजमेंट को 31 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन सरकार ने फिर भी उनकी मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। इस कारण मजबूर होकर मृतक कर्मियों के वारिसों को यह कदम उठाना पड़ा। दो साथियों ने खुद पर पेट्रोल डाल आग लगाने की कोशिश की, जिन्हें समय रहते रोक लिया गया। एक वारिस भूख हड़ताल के दौरान बेहोश हो गया था। उसे अस्पताल में दाखिल करके ग्लूकोज चढ़ाना पड़ा। फिलहाल इस साथी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed