{"_id":"2b78b3f63ff74dbacd971f1a92da10d3","slug":"the-intolerant-congress-dhindsa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे असहनशील है कांग्रेस: ढींढसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे असहनशील है कांग्रेस: ढींढसा
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 05 Dec 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि सहनशीलता के मुद्दे पर लोकसभा तथा राज्यसभा में हंगामा मचाने वाली कांग्रेस पार्टी खुद ही सबसे असहनशील है। कांग्रेस के सत्ता में होते हुए ही देश में सबसे ज्यादा दंगे तथा हिंसक घटनाएं हुई हैं। शुक्रवार को यहां शादी समागम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते ढींढसा ने कहा कि इस मुद्दे पर एनडीए पर आरोप लगाना उचित नहीं है।
वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जीएसटी को लागू करने के पक्ष में है। लेकिन हैरत इस बात की है कि साल पहले कांग्रेस का जो स्टैंड था वो केवल इस कारण बदल गया क्योंकि अब भाजपा सत्ता में आ गई है।
देश हित के बजाय कांग्रेस अपने निजी स्वार्थों को तरजीह दे रही है और देश के विकास के प्रति नकारात्मक रोल अदा कर रही है। साथ कांग्रेस का मकसद भाजपा को नीचा दिखाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगले एक साल के भीतर पंजाब की सड़कों पर को फोर लेन करने पर आठ हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बुजुर्गों व अंगहीनों की पेंशन दोगुनी की जा रही है। शहरी इलाकों में सीवरेज व पानी की सौ फीसदी उपलब्धता करवाई जाएगी। ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सहूलतों प्रदान की जा रही हैं।