फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The children showed their own game matches

बच्चों ने खेल मुकाबलों में दिखाया अपना दम

Sun, 21 Feb 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Sun, 21 Feb 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
The children showed their own game matches
भाई नंद लाल पब्लिक स्कूल व श्री गुरू तेग बहादुर खालसा कालेज में चल रहे प्रदेश स्तरीय प्राइमरी स्कूल खेल का समापन हो गया। विजेता टीमें को इनाम बांटने के लिए एसजीपीसी मेंबर और अकाली दल के उपप्रधान अमरजीत सिंह चावला मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।
विज्ञापन


सहायक जिला शिक्षा अफसर सतनाम सिंह संधू ने बताया कि नेशनल स्टाइल कबड्डी लड़कियों में अमृतसर ने पहला, लुधियाना ने दूसरा तथा फरीदकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कबड्डी नेशनल स्टाइल लड़कों में लुधियाना ने पहला, संगरूर ने दूसरा, फरीदकोट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पंजाब स्टाइल कबड्डी लड़कों में जिला शहीद भगत सिंह नगर ने पहला, लुधियाना ने दूसरा व रोपड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिम्नास्टिक लड़कियों में गुरदासपुर पहले, पटियाला दूसरे, फिरोजपुर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्नास्टिक लड़कों में गुरदासपुर ने पहला, फाजिल्का ने दूसरा, पटियाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कुश्ती में लड़कों के  25 किग्रा वर्ग में हरविंदर सिंह रोपड़ ने पहला, सरबजीत सिंह लुधियाना ने दूसरा, रजिंदर सिंह फाजिल्का ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


28 किग्रा में सागर फरीदकोट ने पहला, नवदीप मानसा ने दूसरा, बागसेन अमृतसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 30 किग्रा में गुरबाज सिंह गुरदासपुर ने पहला, योगेश कुमार रोपड़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

फुटबाल लड़कों के मुकाबलों में जिला होशियारपुर ने पहला, मानसा ने दूसरा व लुधियाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खो-खो के लड़कियों में मुक्तसर साहिब ने पहला, संगरूर ने दूसरा व पटियाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खो-खो लड़कों में संगरूर ने पहला, पटियाला ने दूसरा, बठिंडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed