फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The assistant lineman was beaten up by locking him in the room

बिजली सप्लाई ठीक करने गए सहायक लाइनमैन को कमरे में बंद कर पीटा, मोटरसाइकिल व मोबाइल भी छीना

Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
The assistant lineman was beaten up by locking him in the room
वडैचां फीडर की खराब हुई बिजली सप्लाई ठीक करने गए पावरकॉम के सहायक लाइनमैन को कमरे में बंद करके मारपीट करने और मोटरसाइकिल व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। सिटी समाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दलजीत सिंह निवासी नूरपुरा समाना को नामजद कर कुछ अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिटी समाना थाना से मामले के जांच अधिकारी एएसआई शिंदरपाल सिंह ने बताया कि राजिंदर सिंह निवासी टिबी मोहल्ला समाना पावरकॉम शहरी उपमंडल समाना में बतौर सहायक लाइनमैन तैनात है। वडैचां पती फीडर में खराबी आने पर सहायक लाइनमैन ने नूरपुरा नजदीक गोशाला वडैचां रोड समाना से लाइन का स्विच काट दिया। जिस पर आरोपी दलजीत सिंह समेत कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां आए और सहायक लाइनमैन से लड़ाई-झगड़ा करने लगे। आरोपियों ने सहायक लाइनमैन को घर अंदर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। बाद में सहायक लाइनमैन का मोटरसाइकिल व मोबाइल भी छीन लिया। मोबाइल से पावरकॉम के जेई साथ गाली-गलौज की। बाद में जेई मौके पर पुलिस को लेकर पहुंचे और सहायक लाइनमैन को आरोपियों से बचाकर अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट व लड़ाई-झगड़ा करने, धमकियां देने की धाराओं में केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed