फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The accused in the Tanda murder case has been arrested in an encounter.

Patiala News: टांडा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 09:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
The accused in the Tanda murder case has been arrested in an encounter.
होशियारपुर। कल होशियारपुर के टांडा कस्बे में अज्ञात हमलावरों ने एक नौजवान बलजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और आज गुप्त सूचना के आधार पर गांव चौटाला के पास एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान बुल्लोवाल निवासी लखविंदर सिंह उर्फ मनिंदर सैनी को रोका गया। इस पर आरोपी ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि यह हत्या पैसों के लेन-देन से जुड़ी हुई थी। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक ने जानकारी दी कि हत्याकांड के बाद पुलिस अधीक्षक परमिंदर सिंह और उप पुलिस अधीक्षक दविंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस दलों का गठन किया गया था। आज शाम जब थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा और अन्य अधिकारियों की टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी तब मुख्य आरोपी मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे काबू कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल भी बरामद की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद और अहम खुलासे हो सकते हैं और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed