फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   terorist daya singh lahoria, mothers Cremation, malerkotla, sangrur

कुख्यात आतंकी लाहौरिया को मां के संस्कार के लिए मालेरकोटला लाया

Thu, 15 Sep 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(मालेरकोटला/संगरूर)
ब्यूरो,अमर उजाला/(मालेरकोटला/संगरूर) Updated Thu, 15 Sep 2016 03:49 PM IST
विज्ञापन
terorist daya singh lahoria, mothers Cremation, malerkotla, sangrur
मालेरकोटला के गांव कस्बा भराल में दया सिंह लाहौरिया अपनी की अर्थी को कंधा देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
देश में विभिन्न बम ब्लास्ट, बैंक लूट और राजस्थान से तत्कालीन केंद्रीय मंत्री राम निवास मिर्धा के बेटे को अगवा करने के संगीन मामलों में नामजद कुख्यात आतंकी दया सिंह लाहौरिया को बुधवार दोपहर मालेरकोटला के गांव कस्बा भराल लाया गया।
विज्ञापन


तिहाड़ जेल दिल्ली से लेकर पहुंची पुलिस लाहौरिया को उसकी 105 वर्षीय माता इशर कौर के अंतिम संस्कार में शामिल करने लाई थी। इस दौरान लाहौरिया की पत्नी कमलजीत कौर ने कहा कि यह काफी अफसोसजनक है कि उनके पति की उम्रकैद की सजा पूरी होने के बावजूद उन्हें जेल से रिहा नहीं किया जा रहा है और न ही पंजाब शिफ्ट किया जा रहा है। इस दौरान एसजीपीसी की ओर से पहुंचे अंतरिंग कमेटी सदस्य करनैल सिंह पंजौली ने माता इशर कौर पर चादर चढ़ाई ।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि आतंकी दविंदर पाल सिंह भुल्लर को जेल से रिहा कराने के लिए दया सिंह लाहौरिया ने राजस्थान से तत्कालीन केंद्रीय मंत्री राम निवास मिर्धा के बेटे राजिंदर मिर्धा को 17 फरवरी 1995 को जयपुर से अगवा कर लिया था। इस मामले में 3 अगस्त, 1995 को लाहौरिया विदेश से गिरफ्तार किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed