{"_id":"644d72dbdb1a373833049834","slug":"temprature-will-drop-by-3-to-5-degrees-in-punjab-in-next-four-days-yellow-alert-issued-till-may-3-patiala-news-c-16-1-pkl1026-128689-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में अगले चार दिनों में 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, तीन मई तक येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में अगले चार दिनों में 3 से 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, तीन मई तक येलो अलर्ट जारी
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब के लिए मौसम विभाग ने तीन मई तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक इस दौरान पारे में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। क्योंकि इन दिनों में खासतौर से एक से तीन मई तक सूबे के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज व चमक के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार के साथ हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी होगी।
उधर शनिवार को पंजाब के पारे में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे रही। पंजाब में होशियारपुर का सबसे ज्यादा 36.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। वहीं पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों में अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, लुधियाना का 35.8, पटियाला का 34.7,, गुरदासपुर का 36.0, फरीदकोट का 33.5 और रोपड़ का 34.2 डिग्री रहा।
दिन का पारा गिर गया, लेकिन रात के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक ही रही। सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री गुरदासपुर का दर्ज किया गया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पंजाब में केवल फरीदकोट में 3.2 मिलीमीटर और मोगा में 0.5 मिलीमीटर बारिश पड़ी। लुधियाना में सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 4.8 एमएम पानी बरसा।
विज्ञापन
पांच मई तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह के मुताबिक एक मई से आ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच मई तक रहने की संभावना है। इसका ज्यादा असर तीन मई तक ही रहेगा। इसके बाद अगले दो दिन यानी चार व पांच मई को पंजाब में कुछ जगहों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।