फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Temperatures in Punjab reach 44 degrees rain and strong winds for three days

तप रहा पंजाब: आसमान से बरस रही आग, 44 डिग्री पारा, फिर बदलेगा मौसम; तीन दिन तेज हवा के साथ बारिश

Sun, 27 Apr 2025 02:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

Punjab Weather News: पंजाब के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आसमान से बरस रही आग की वजह से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। 

विज्ञापन
Temperatures in Punjab reach 44 degrees rain and strong winds for three days
पंजाब में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी से पूरा पंजाब तप रहा है। आसमान से आग बरस रही है। दिन में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन सख्त हो रहे हैं। दिन में तेज धूप की वजह से बाजारों में भीड़ कम हो गई है। चिलचिलाती धूप बदन को जला रही है। गर्मी से हाय तौबा मची हुई है। हालात यह हैं कि दिन का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


पंजाब में बठिंडा में तापमान अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। बठिंडा में दिन का तापमान 43.9 डिग्री के तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन भी पंजाब में हीट वेव का प्रकोप रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। हालांकि अब गर्मी से राहत की उम्मीद भी जग रही है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन


मई की शुरुआत में बरसेंगी राहत की फुहारें
राहत की बात यह है कि पंजाब में 30 अप्रैल से मौसम के मिजाज बिगड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन दिन पंजाब में कई जगह 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिल सकती है। शनिवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 17.9 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कितना तापमान
अमृतसर का अधिकतम पारा 40.2 डिग्री, लुधियाना का 41.3 डिग्री, पटियाला का 42.8 डिग्री, पठानकोट का 40.5 डिग्री, गुरदासपुर का 39.0 डिग्री, फिरोजपुर का 39.8 डिग्री, जालंधर का 39.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 19.1 डिग्री (सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे), लुधियाना का 19.4 डिग्री (सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 20.1 डिग्री (सामान्य से 2.0 डिग्री नीचे), पठानकोट का 18.2 डिग्री, बठिंडा का 22.0 डिग्री, फिरोजपुर का 19.0 डिग्री, जालंधर का 18.8 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed