फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Teachers and employees protested in the front of cabinet minister house

पटियाला : अध्यापकों और मुलाजिमों ने कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

Sun, 18 Jul 2021 11:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees protested in the front of cabinet minister house
पटियाला। पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर्स सांझा फ्रंट और सांझा अध्यापक मोर्चा ने रविवार को संयुक्त तौर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंदरा के आवास स्थान के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान छठे वेतन आयोग के जरिये तनख्वाहों व भत्तों पर लगाए कटों का विरोध किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग की गई। मुलाजिमों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान घोषणा की गई कि 29 जुलाई को पटियाला में मुलाजिमों की ओर से विशाल रैली की जाएगी, जिसमें सामूहिक छुट्टी लेकर मुलाजिम भाग लेंगे।
विज्ञापन

मुलाजिम नेताओं खुशविंदर कपिला, जगमोहन नौलखा ने पंजाब सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए, ताकि सभी मुलाजिमों को इसका लाभ मिल सके। मेरिटोरियस स्कूलों को विभाग में मर्ज करते हुए सारा स्टाफ स्थायी किया जाए। डीए की लंबित किस्तें जारी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा घरों से दूर तैनात किए अध्यापकों को नजदीकी स्टेशन देने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन में परमजीत सिंह, भीम सिंह, विक्रमजीत और राम प्रसाद आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed