फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Tangri river above danger mark in Patiala, administration on alert

Patiala News: पटियाला में टांगरी नदी खतरे के निशान के ऊपर, प्रशासन अलर्ट

Wed, 20 Aug 2025 08:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tangri river above danger mark in Patiala, administration on alert
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पटियाला में टांगरी नदी बुधवार को खतरे के निशान को पार करके 12.6 फीट पर पहुंच गई। खतरे का निशान 12 फीट पर है जिसके चलते नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। ड्रेनेज विभाग के एक्सईएन प्रथम गंभीर ने कहा कि टांगरी नदी का पानी 16 फीट होने पर ही यह किनारों से बाहर आ पाएगा। फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस समय नदी में 34609 क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। वहीं मारकंडा नदी 22 फीट के खतरे के निशान के नजदीक बनी हुई है। नदी में इस समय जलस्तर 20.6 फीट चल रहा है और 35931 क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। गांव भांखरपुर के पास घग्गर नदी में जलस्तर 2.20 फीट बना है लेकिन गांव सराला कलां के पास घग्गर नदी में जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है। 16 फीट के खतरे के निशान की तुलना में जलस्तर 11.5 फुट दर्ज किया गया। यहां 12926.97 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। खन्नौरी साइफन में जलस्तर 739.4 फीट दर्ज किया गया है और 6100 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed