फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sukhbir Badal met Bikram Majithia in Nabha jail

जेल में बिक्रम मजीठिया से मिले सुखबीर बादल: पुलिस को दी चेतावनी-हमारी सरकार बनने पर परिणाम भुगतने पड़ेंगे

Sat, 27 Sep 2025 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Sep 2025 02:46 PM IST
सार

सुखबीर बादल ने कहा कि तीन महीने बाद मजीठिया के परिवार के सदस्यों को उनसे जेल में स्वतंत्र रूप से मिलने की अनुमति दी गई। आप से जुड़े दोषियों पर कोई नियम लागू नही होता है और मजीठिया के मामले में उनकी पत्नी गनीव कौर और बहन हरसिमरत कौर बादल को केवल एक बार ही मिलने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
Sukhbir Badal met Bikram Majithia in Nabha jail
सुखबीर बादल - फोटो : twitter @officeofssbadal

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब की जेलों में बंद कैदियों और हवालातियों के साथ मिलने की अनुमति देने के मामले में पंजाब सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को हरसिमरत कौर बादल और गनीव कौर के साथ नाभा की नई जिला जेल में बंद पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात की।

विज्ञापन


सुखबीर बादल ने कहा कि यह बेहद निंदनीय है कि एक दलित महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बंद आप विधायक और फर्जी मुठभेड़ों के दोषी पुलिस अधिकारियों को बिना प्रतिबंध के सभी से मिलने की अनुमति दी जा रही जबकि मजीठिया जो सिर्फ विचाराधीन कैदी हैं, उनसे मिलने में अड़चनें पैदा की जा रही हैं। 
विज्ञापन


बादल ने कहा कि आज तीन महीने बाद मजीठिया के परिवार के सदस्यों को उनसे जेल में स्वतंत्र रूप से मिलने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़े दोषियों पर कोई नियम लागू नही होता है और मजीठिया के मामले में उनकी पत्नी गनीव कौर और बहन हरसिमरत कौर बादल को केवल एक बार ही मिलने की अनुमति दी गई। जबकि अकाली नेता के वकील को तीन महीने में सिर्फ दो बार मुलाकात करने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजीठिया की हालत के बारे बोलते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि वह चड़दी कला में हैं। उन्होने कहा कि वे ऐसा इसीलिए कह रहे हैं क्योंकि जो लोग सोचते हैं कि मजीठिया को झूठे मामले में फंसाकर उनकी हिम्मत और इच्छाशक्ति को तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया अकाली परंपरा के अनुरूप अत्याचार का बहादुरी से मुकाबला करने से सौ गुना ज्यादा मजबूत हो गए हैं। बादल ने कहा कि सरकार के पिटठू बनकर कानून तोड़ने वाले पुलिस अधिकारियों के बारे में कहा कि 2027 में आप के सत्ता से बाहर होने पर उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed