फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Students will be able to find employment through Punjab Corridor portal 8.5 lakh students of about 20 thousand schools benefited

पंजाब कॉरिअर पोर्टल से छात्र तलाश सकेंगे रोजगार, करीब 20 हजार स्कूलों के 8.5 लाख विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students will be able to find employment through Punjab Corridor portal 8.5 lakh students of about 20 thousand schools benefited
पटियाला। पंजाब में विद्यार्थियों के भविष्य को सही दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग ने पंजाब कॉरियर पोर्टल स्थापित किया है। इस पोर्टल के जरिए विद्यार्थी पंजाब समेत अन्य राज्यों और बाहरी देशों में उच्च शिक्षा के क्षेत्र का चयन करने के साथ-साथ अपनी योग्यता और पसंद अनुसार रोजगार के साधन भी तलाश सकेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकंडरी) हरिंदर कौर ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के नौवीं से बारहवीं क्लास तक के छात्रों को कॉरियर सेलेक्शन संबंधी गाइडेंस प्रदान करने के लिए पंजाब कॉरियर पोर्टल स्थापित किया गया है। इस पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए हर छात्र की निजी आईडी बनाई जाएगी। इसका इस्तेमाल करते हुए विद्यार्थी अपने देश व बाहरी देशों के करीब 21 हजार कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के 450 के करीब रोजगारोन्मुखी कोर्सों, करीब 1150 प्रवेश परीक्षाओं और 1200 वजीफा के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। विभाग की ओर से आईडी का इस्तेमाल सही ढंग से करने के संबंध में कपेस्टी बिल्ड प्रोग्राम भी लगाए जा रहे हैं, ताकि अध्यापक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर सकें।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखविंदर खोसला ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को यूनीसेफ, एनजीओ आसमां फाउंडेशन और टाटा पावर की ओर से चलाया जा रहा है। राज्य के करीब 20 हजार स्कूलों के नौवीं से बारहवीं क्लास तक के करीब 8.5 लाख विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित होंगे। यह प्रोजेक्ट लड़कियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने कौशलों के आधार पर सही स्ट्रीम का चयन करके रोजगार प्राप्ति में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed