फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Stubble Burning cases increased in Punjab, Bathinda most polluted

Stubble Burning: पंजाब में 940 हुए पराली जलाने के मामले, सबसे प्रदूषित बठिंडा, अब स्माॅग करेगा परेशान

Tue, 15 Oct 2024 08:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 08:12 AM IST
सार

आने वाले दिनों में पंजाब में पराली जलाने के मामलों में और वृद्धि हो सकती है, क्योंकि किसानों को धान की कटाई के तुरंत बाद अपने खेतों को गेहूं की बुवाई के लिए तैयार करना है। ऐसे में किसानों के पास समय कम होगा और इस दौरान खेतों में धान की पराली में आग लगाने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है।  

विज्ञापन
Stubble Burning cases increased in Punjab, Bathinda most polluted
पराली जलाने के मामले - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में बीते चार दिन रिकाॅर्ड पराली जलने के बाद हालांकि सोमवार को मामलों में बड़ी कमी दर्ज की गई। लेकिन बीते दो सालों से अगर तुलना की जाए तो कोई ज्यादा अंतर दर्ज नहीं किया गया। 

विज्ञापन


सोमवार को पराली जलाने के 68 नए मामले हुए, जबकि आज के ही दिन साल 2022 में 82 और साल 2023 में पराली जलाने के 89 मामले हुए थे। पराली के लगातार जलने से पंजाब के विभिन्न शहरों के एक्यूआई में फिलहाल सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। बठिंडा का सबसे अधिक 172 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडी गोबिंदगढ़ का 144, पटियाला का 118, लुधियाना का 99, खन्ना का 98. जालंधर का 81 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से पंजाब में लगातार बीते दो सालों के मुकाबले पराली जलाने के ज्यादा मामले हो रहे थे। 10 अक्तूबर को पंजाब में पराली जलाने के 123, 11 को 143, 12 को 177 और 13 अक्तूबर को 162 मामले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में सोमवार को पराली जलाने के 68 नए मामले हुए। इससे अब कुल गिनती बढ़कर 940 हो गई है। वहीं इस समय अवधि यानी 15 सितंबर से लेकर अब तक साल 2022 में पराली जलाने के कुल 1069 मामले हो गए थे। जबकि साल 2023 में 1319 मामले सामने आ गए थे। सोमवार को सबसे अधिक 18 मामले जिला अमृतसर में हुए। साथ ही जिला तरनतारन में 14, पटियाला में 13, संगरूर में सात, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, कपूरथला, एसएएस नगर व मालेरकोटला में पराली जलाने के 2-2 मामले और फिरोजपुर में तीन व फाजिल्का, बरनाला व लुधियाना में 1-1 मामला हुआ। पंजाब में पराली जलाने के मामलों की 30 नवंबर तक मॉनिटरिंग की जानी है।

नवंबर के पहले सप्ताह से स्माॅग कर सकती है परेशान

पंजाब में जल्द स्मॉग परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक अक्तूबर के अंत में या फिर नवंबर की शुरुआत से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगेगी।

पारे में गिरावट व साथ में पराली जलने की घटनाएं होने से स्माॅग बनेगी, जिससे सुबह के समय दृश्यता पर असर पड़ सकता है। डायरेक्टर ने बताया कि फिलहाल अगले सात से आठ दिन मौसम में कोई प्रमुख बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। दिन में धूप खिलेगी और सुबह व शाम को हल्की ठंडक रहेगी। दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी।

सोमवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 36.6 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का तापमान 32.4, लुधियाना का 33.1, पटियाला का 34.0, पठानकोट का 32.1, गुरदासपुर का 33.0, एसबीएस नगर का 31.9, बरनाला का 33.5, फरीदकोट का 36.5, फिरोजपुर का 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 17.5 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का 19.2, लुधियाना का 19.6, पटियाला का 19.7, पठानकोट का 18.0, बठिंडा का 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed