फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Street vendor stabbed to death over minor dispute

Patiala News: मामूली विवाद को लेकर रेहड़ी चालक की छुरा मारकर हत्या

Fri, 27 Oct 2023 06:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Street vendor stabbed to death over minor dispute
थाना घन्नौर में दो के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। थाना घन्नौर के अधीन पड़ते गांव जमीतगढ़ में मामूली विवाद के चलते दो लोगों ने रेहड़ी चालक के नारियल छीलने वाले छुरे से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिनकी पहचान राम कुमार और किरनपाल सिंह निवासी गांव लोहसिंबली जिला पटियाला के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान बलकार सिंह (46) निवासी गांव जमीतगढ़ के तौर पर हुई है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

बंटी सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके पिता बलकार सिंह गांव जमीतगढ़ चौक पर गन्ने के रस व फ्रूट की रेहड़ी लगाते हैं। उनके पास ही आरोपी राम कुमार भी रेहड़ी लगाता है। 25 अक्तूबर की देर रात वह अपने पिता के साथ रेहड़ी पर मौजूद था। इसी बीच आरोपी राम कुमार उसके पिता के साथ गाली-गलौच व लड़ाई-झगड़ा करने लगा। इतने में आरोपी के साथी किरनपाल सिंह ने नारियल छीलने वाले छुरे को उठाकर बलकार सिंह के दाईं तरफ गाल के पास वार किया, जिससे खून से लथपथ होकर बलकार सिंह जमीन पर गिर गया। इतने पर भी आरोपी रुके नहीं और उसके पिता के साथ मारपीट करने लगे। बंटी सिंह ने बीच-बचाव करना चाहा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इलाज के लिए बुरी तरह से घायल बलकार सिंह को अंबाला के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक बलकार सिंह व आरोपी राम कुमार का आपस में पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था। राम कुमार की ओर से बलकार सिंह पर उसके ग्राहक तोड़ने का आरोप लगाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed