फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Stockists fraud, Bharatiya Kisan Union Solidarity Dkaunda, women on hunger strike, Patiala

आढ़तियों की धोखाधड़ी खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठी महिलाएं

Fri, 26 Aug 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 26 Aug 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
Stockists fraud, Bharatiya Kisan Union Solidarity Dkaunda, women on hunger strike, Patiala
पटियाला में डीसी दफ्तर के बाहर मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी किसान यूनियन स्त्री विंग की सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा की ओर से आढ़तियों द्वारा चनारथल गांव में लूटे गए किसानों के हक में डीसी दफ्तर के बाहर जारी भूख हड़ताल शुक्रवार को पांचवें दिन में दाखिल हो गई। आज यूनियन के स्त्री विंग की पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठीं। इस मौके पर पटियाला के कुछ आढ़तियों पर किसानों के साथ धोखा करके उनके करीब डेढ़ करोड़ हड़पने के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


इस मौके पर यूनियन के प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह ने कहा कि पटियाला के कुछ आढ़तियों की ओर से किसानों के साथ धोखा करके उनके करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़प कर लिए गए हैं। बताया कि पीड़ित किसान दविंदर सिंह निवासी गांव चनारथल खुर्द ने आढ़तियों की कंपनियों में फसल बेचते समय लेन-देन में पांच लाख रुपये लिए थे। जिसके बदले में उन्होंने अपनी चार एकड़ जमीन उक्त कंपनियों के कहने पर बेच दी। पांच लाख रुपये के 25 लाख रुपये समेत ब्याज इन्होंने उस किसान के काट लिए।
विज्ञापन


जमीन बेच कर बाकी बचते 40 लाख रुपये यह कहकर आढ़ती ने अपने पास ही रख लिए कि वह यह उनको ब्याज समेत छह महीने के अंदर वापस कर देगा। जो आज तक वापस नहीं किए गए। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन की ओर से 26 फरवरी को उनकी रिहायश पर धरना लगाया गया था। उस समय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने रास्ता तलाशने के लिए समय लेकर धरना खत्म करवा दिया था। लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर किसानों की ओर से भूख हड़ताल शुरू की गई है। चेतावनी दी गई कि अगर फिर भी मांगों का हल न हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed