फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   State-of-the-art tehsil complex built at a cost of Rs 8.55 crore, inaugurated by CM

Patiala News: 8.55 करोड़ से बना अत्याधुनिक तहसील कांप्लेक्स, सीएम ने किया उद्घाटन

Mon, 09 Jun 2025 10:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-art tehsil complex built at a cost of Rs 8.55 crore, inaugurated by CM
गांव में प्रशासन को बढ़ावा देने के लिए शासन को गांवों के करीब ला रही सरकार : मान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम लोगों की सुविधा के लिए एक और नागरिक-केंद्रित पहल के तहत सोमवार को पटियाला के दूधनसाधां में 8.55 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक तहसील कांप्लेक्स को जनता को समर्पित कर दिया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारियों के कार्यालयों वाली इस इमारत का उद्घाटन करते हुए मान ने कहा कि इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास जनवरी 2023 में किया गया था। इसको रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट समयबद्ध तरीके से नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करके लोगों को बहुत लाभ पहुंचाएगा। जिससे उनका समय, पैसा और ऊर्जा बचेगी।
मुख्यमंत्री ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर सेवा के लिए ऐसे प्रयासों पर कभी ध्यान नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया कि पहले राज्य की सत्ता गलत हाथों में थी। जिसकी वजह से राज्य को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जबसे आप सरकार ने कार्यभार संभाला है, तब से उन्होंने जनहित के ऐसे कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मान ने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सन्नौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने कहा कि उनके हलके को पहली की सरकारों की ओर से पिछड़ा बनाकर रखा गया था। अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में इस क्षेत्र से पिछड़े का तमगा हटा दिया गया है। पठानमाजरा ने क्षेत्र की समस्याओं और जनहित की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि सन्नौर क्षेत्र के लिए विशेष बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी। इस अवसर पर राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने यह परिसर एक ही छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed