फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Soon vacant posts government hospitals medical colleges

सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों के खाली पद जल्द भरेंगेः सोनी

Tue, 16 Feb 2021 10:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Soon vacant posts government hospitals medical colleges
पटियाला। राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व सरकारी अस्पतालों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। सरकारी अस्पतालों में गरीब व जरूरतमंद लोग इलाज कराने के लिए आते हैं, इसलिए यह कदम उठाया गया है। यह बात चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओपी सोनी ने कही। वे मंगलवार को सरकारी राजिंदरा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के प्रमुख सचिव डीके तिवारी व डॉयरेक्टर डॉ. सुजाता शर्मा के साथ पहुंचे सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह खुद 31 मार्च से एक- दो दिन पहले आकर सारे वार्डों के विकास कामों का निरीक्षण करेंगे। वहीं, अगर किसी काम में कोई ढील बरती गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकारी राजिंदरा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का पुराना रुतबा बहाल करने के लिए निजी दिलचस्पी ले रहे हैं। राजिंदरा अस्पताल के सारे वार्डों का नवीनीकरण, चिकित्सकों के लिए हॉस्टल, ईएननटी ऑपरेशन थियेटर, नर्सिंग हॉस्टल का निर्माण, मल्टी लेवल पार्किंग, आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल और टीबी अस्पताल आदि का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि यह काम समय पर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री का घेराव कर सेहत मुलाजिमों ने की नारेबाजी
मंगलवार सुबह जब कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी सरकारी मेडिकल कॉलेज में बैठक कर रहे थे, उस समय राजिंदरा अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, डेंटल कॉलेज और टीबी अस्पताल के सभी रेगुलर व कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने कॉलेज का गेट बंद कर धरना लगा दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुलाजिमों के एक शिष्टमंडल मंत्री से मिलने पहुंचा और एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कच्चे कर्मचारियों व कोरोना योद्धाओं को रेगुलर करने की मांग की और मेडिकल शिक्षा और डॉयरेक्टर सेहत व परिवार भलाई के केेडरों को अलग-अलग करने का विरोध किया। इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी राजिंदरा अस्पताल के प्रधान सवरन सिंह बंगा ने कहा कि मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सोनी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है, इस कारण सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed