{"_id":"572876b84f1c1b53305cce91","slug":"smart-wheelchair-student-design-ryat-bahra-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रयात-बाहरा के विद्यार्थियों ने डिजाइन की स्मार्ट व्हील चेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रयात-बाहरा के विद्यार्थियों ने डिजाइन की स्मार्ट व्हील चेयर
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 03 May 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के रयात बाहरा कैंपस के स्टूडेंट्स की ओर से बनाई स्मार्ट व्हील चेयर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रयात-बाहरा पटियाला कैंपस के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने दिव्यांगों व्यक्तियों की सुविधा के लिए एक स्मार्ट व्हील चेयर डिजाइन की है। कैंपस डायरेक्टर डा. पीयूश वर्मा ने बताया कि बचपन या एक्सीडेंट के दौरान अपाहिज होने वाले व्यक्ति को यह व्हील चेयर चारों तरफ घूमने के योग्य बनाएगी।
व्हील चेयर के प्रयोग को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने इसे तैयार करने में 4 डिवाइस को फिट किया हुआ है। आवाज कंट्रोल से आपरेट करके इसको दाएं, बाएं आगे व पीछे घुमाया जा सकता है। दूसरा इस में ज्वाय स्टिक का प्रयोग किया जाता है। तीसरा, इसको वायरलेस रिमोट कंट्रोल से घुमाया जा सकता है तथा किसी भी दिशा में जाने के लिए व्यक्ति अपने हेड मोशन का इस्तेमाल भी कर सकता है। उक्त व्हील चेयर के प्रयोग करने वाले व्यक्ति के परिवार सदस्य घर बैठे ही 30 मीटर की दूरी तक टीवी स्क्रीन पर सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं कि वह किस पोजीशन तथा किस जगह पर है क्योंकि इस व्हील चेयर में कैमरे फिट हैं।
व्हील चेयर को रयात-बाहरा डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों आयूश, लक्की, सामूल रघुबीर सिंह तथा गुरदीप सिंह ने डिजाइन किया है, जिसकी कीमत 15000 रुपये है। इसमें 24 वीडीसी बैटरी, सेंसिंग सिस्टम के लिए आरएफ ट्रांसमीटर और वायरलेस रिमोट डिवाइस के लिए 433 एमएचजेड फ्रीकवेएंसी रिसीवर फिट है।