फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sirhind town, grain market, wheat, Pangren, rainy, wet, Fatehgarh Sahib

बरसात में भीगा मंडी में पड़ा गेहूं

Tue, 07 Jun 2016 02:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 07 Jun 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
 Sirhind town, grain market, wheat, Pangren, rainy, wet, Fatehgarh Sahib
फतेहगड़ साहिब के सरहिंद शहर की अनाज मंड़ी में बरसात के दौरान भीग रही गेहूं की बोरियों को ढकते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
सरहिंद शहर में बीती रात हुई हल्की बरसात और ओलावृष्टि से अनाज मंडी में खुले में पड़ी पनग्रेन की सैकड़ों बोरियां भीग गई। पहले किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने गेहूं को ढंकना मुनासिब नहीं समझा और अब पनग्रेन अधिकारी इसे आम नुकसान कह रहे हैं। इस मौके पर समाजसेवी बलविंदर सिंह चनारथलकलां और गुरविंदर सिंह बीड़मान ने बताया कि जब तक अधिकारी मौके पर पहुंचे तब तक काफी गेहूं भीग चुका था। अब गेहूं को बचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बोरियों में पड़ा गेहूं बरसाती पानी लगने से फूल जाएगा और बोरियां फट जाएंगी। एजेंसी के इंस्पेक्टर करमजीत सिंह ने कहा कि यह बोरियां पहले ढंकी हुई थीं, लेकिन अचानक आई आंधी से तिरपालें उड़ गई और गेहूं भीग गया। डीसी कमलदीप सिंह संघा के ध्यान में यह मामला आने पर उन्होंने संबंधित विभाग को हिदायत जारी कर कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed