फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Navjot Singh Sidhu took the person injured in the road accident to the hospital

पटियाला: नवजोत सिंह सिद्धू ने की सड़क हादसे के घायल की मदद, अपनी गाड़ी में बिठा अस्पताल भेजा

Wed, 10 Nov 2021 08:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Nov 2021 08:09 PM IST
सार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मानवता की शानदार मिसाल पेश की। उन्होंने सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद की। अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu took the person injured in the road accident to the hospital
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : ANI

विस्तार

पटियाला के गांव धरहेड़ी के टोल प्लाजा के पास मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की वहां से गुजर रहे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने मदद की। सिद्धू ने अपने स्टाफ की मदद से घायल युवक को उठाकर अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की जरूरी उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई है।

विज्ञापन


संबंधित पुलिस चौकी बहादुरगढ़ के इंचार्ज एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे राजपुरा साइड से स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर अमनजोत सिंह (26) निवासी सुखराम कालोनी पटियाला की तरफ आ रहा था। इसी बीच गांव धरहेड़ी के नजदीक टोल प्लाजा पर अचानक उसकी कार की ट्रक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


ट्रक चालक तो मौके से भाग गया। इसी बीच वहां से चंडीगढ़ से पटियाला की तरफ पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू जा रहे थे। घायल अमनजोत सिंह को देखकर सिद्धू रुके और उन्होंने अपने स्टाफ की मदद से घायल को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। घायल युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। घायल युवक के परिवार वालों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed