फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SGPC, student, Gurbani, prof. Bdungr Kirpal Singh, Fatehgarh Sahib

विद्यार्थियों को गुरबाणी से जोड़ेगी एसजीपीसी

Mon, 19 Dec 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Mon, 19 Dec 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
SGPC, student, Gurbani, prof. Bdungr Kirpal Singh, Fatehgarh Sahib
प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर फतेहगढ़ साहिब में जपुजी साहिब पाठ का प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अपने सभी शैक्षणिक विभागों में विद्यार्थी को जपुजी साहिब के पाठ कंठस्थ कराएगी, ताकि शुरू से ही विद्यार्थी गुरुवाणी के साथ जुड़ सकें। यह जानकारी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने फतेहगढ़ साहिब में पत्रकारों को बातचीत में दी।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी पहले से ही सिखी के प्रचार के लिए तत्पर रही है और समय समय पर स्कूलों, कालेजों, यूनिवर्सिटियों में भी गुरु साहिबानों के प्रकाश और शहादत दिवस के साथ संबंधित सेमिनार कराकर नौजवान पीढ़ी को सिख धर्म की महानता बारे जागरूक करती आ रही है।
विज्ञापन


 इसी कड़ी में एसजीपीसी विद्यार्थियों को धर्म के साथ जोड़ने के मकसद के साथ बानी कंठस्थ कराने का प्रयास शुरू करने जा रही है। इससे पहले शिरोमणि कमेटी के प्रचारकों और कथावाचकों, रागियों, ढ़ाढियों. कवीशरियों जत्थों को प्रशिक्षण देने के लिए पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा एडवांस सिख स्टडीज बहादुरगढ़ पटियाला में छह प्रशिक्षण स्कूल खोले जा रहे हैं, जो एक जनवरी से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी की तरफ से अमृत प्रचार लहर भी ओर तेज की जाएगी और उससे पहले गांवों, शहरों और कस्बों के गुरुद्वारा साहिब में जाकर  प्रचारक अमृत छककर सिंह सजने के लिए गुरु साहिबानों के जीवन पर रौशनी डालेंगे। इस मौके पर हेड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब भाई हरपाल सिंह, मैनेजर नत्था सिंह, डा. परमजीत सिंह सरोआ निजी सचिव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed