{"_id":"9fc57f732fe049105dc614cb5d8d9fd9","slug":"sgpc-examine-recruitment-sukhdev-singh-bhor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी में भर्ती की जांच हो: सुखदेव सिंह भोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी में भर्ती की जांच हो: सुखदेव सिंह भोर
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
Updated Mon, 02 Nov 2015 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सुखदेव सिंह भोर ने पिछले कुछ समय के दौरान एसजीपीसी में मुलाजिमों की भर्ती की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कहीं इस भर्ती में डेरा सच्चा सौदा के पैरोकार न शामिल हो गए हो, जो सिख के भेस की बेअदबी की घटनाएं अंजाम दे रहे हों। भोर श्री आनंदपुर साहिब में मीडिया से से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं की सीबीआई जांच कराना इस मसले का हल नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच इस बात की होनी चाहिए कि एक जून से चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों के बारे मे एफआईआर दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई क्यो नही की गई।
जत्थेदार भोर ने कहा कि पांच माह पहले चोरी हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप के बारे मे पुलिस चुप क्यों है ? उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही पंजाब के यह हालात हुए है। इस घटना से संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।