फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sent his wife to Canada after spending 36 lakhs, broke relations there

पत्नी को 36 लाख खर्च कर कनाडा भेजा, वहां जाकर तोड़े संबंध

Thu, 27 Oct 2022 05:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
Sent his wife to Canada after spending 36 lakhs, broke relations there
पटियाला। पत्नी को 36 लाख रुपये खर्च करके कनाडा भिजवाया, लेकिन वहां जाकर उसने अपनी मां व भाई के साथ साजिश रचकर सारे संबंध तोड़ लिए। वादे के मुताबिक पति को कनाडा नहीं बुलवाया। थाना सन्नौर पुलिस ने पति की शिकायत पर जांच के बाद विवाहिता, उसकी मां व भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कुलदीप सिंह निवासी विश्वकर्मा कालोनी सन्नौर ने पुलिस के पास शिकायत की थी कि उसकी शादी 24 नवंबर 2019 को कपूरथला की रहने वाली कमलप्रीत कौर के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद कमलप्रीत कौर स्टडी वीजा पर कनाडा चली गई और इस पर आने वाला 36 लाख रुपये का खर्चा कुलदीप सिंह व उसके परिवार ने किया, लेकिन कनाडा जाकर कमलप्रीत कौर ने अपने पति कुलदीप सिंह से सारे संबंध तोड़ लिए। उससे बात तक करनी बंद कर दी। कमलप्रीत कौर ने अपनी माता गुरशरण कौर व भाई रणजीत सिंह के साथ साजिश करके अपने पति को वादे के मुताबिक कनाडा बुलाने से भी साफ इनकार कर दिया। इस तरह से कमलप्रीत कौर व उसके परिवार वालों ने 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन

थाना सन्नौर पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच के बाद शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह की पत्नी कमलप्रीत कौर, उसकी मां व भाई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि पटियाला जिले में पिछले कुछ समय से इस तरह की धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। इनमें ससुराल पक्ष की ओर से लाखों का खर्च करके बहू को विदेश भेजा गया, लेकिन वहां जाकर उसने पति व ससुराल परिवार को ही भुला दिया। पति को अपने पास विदेश बुलाने तक से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed