फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Sarpanch and his companion attacked with sharp weapons in dispute over possession of panchayat land

पंचायत की जमीन पर कब्जे के विवाद में सरपंच और उसके साथी पर तेजधार हथियार से हमला

Thu, 14 Oct 2021 02:00 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and his companion attacked with sharp weapons in dispute over possession of panchayat land
पटियाला। थाना भादसों के अधीन पड़ते गांव कनसुहा कलां में पंचायती जमीन पर कब्जे के विवाद में गांव के सरपंच और उसके दोस्त पर तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पिता और पुत्र समेत 10 के खिलाफ हत्या की कोशिश, लड़ाई-झगड़ा, मारपीट व धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। इनमें पांच अज्ञात व्यक्ति हैं। किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

थाना भादसों के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव के सरपंच रघवीर सिंह ने बयान दिया है कि वह गांव के गंदे नाले की सफाई व मरम्मत का काम करवा रहा था। नाला आरोपी परगट सिंह के घर के पास है। इसी बीच सरपंच जब गांव कनसुहा कलां के ही रहने वाले अपने दोस्त अमरीक सिंह के साथ छतरी वाला चौक से अपने घर जा रहा था। आरोपी परगट सिंह, उसके पिता कंवलजीत सिंह. माता मनजीत कौर के अलावा गुरिंदर सिंह, गुरमुख सिंह व पांच अज्ञात लोगों ने सरपंच को घेर कर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी परगट सिंह ने मार देने की नीयत से सरपंच पर तेजधार हथियार से वार किया। आरोपियों ने अमरीक सिंह पर तेजधार हथियार का वार किया। सरपंच व दोस्त अमरीक सिंह सिविल अस्पताल नाभा में उपचाराधीन हैं। आरोप है कि परगट सिंह ने पंचायती जगह पर कब्जा किया हुआ है। उससे पंचायत यह कब्जा छुड़ाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इंचार्ज ने बताया कि परगट सिंह भी अस्पताल में दाखिल हुआ है। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में लाठियां मारने से चोटें लगी हैं। अब परगट सिंह के बयान पर सरपंच के खिलाफ भी मारपीट व लड़ाई झगड़े के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed