{"_id":"57bece4b4f1c1b325fd4ee1d","slug":"sangat-darshan-sukhbir-badal-24-elec-maloval-village-punjab-political-news-amloh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों को दी जा रही 24 घंटे बिजली और क्या दें: सुखबीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों को दी जा रही 24 घंटे बिजली और क्या दें: सुखबीर
ब्यूरो,अमर उजाला/(अमलोह/फतेहगढ़ साहिब)
Updated Thu, 25 Aug 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
अमलोह में संगत दर्शन दौरान मंच से संबोधित करते डिप्टी सीएम सुखबीरसिंह बादल
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से विधानसभा हलका अमलोह में दूसरे दिन का संगत दर्शन मालोवाल गांव में किया गया।
डिप्टी सीएम ने इस दौरान अमलोह के 49 गांवों के विकास के लिए 8.70 करोड़ की विकास ग्रांट जारी की और अमलोह में सीवरेज के लिए 16.72 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। वहीं अमलोह से गुरप्रीत सिंह राजूखन्ना को शिअद ने उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसकी पुष्टि राजूखन्ना ने खुद की है।
संगत दर्शन के दौरान मंडी गोबिंदगढ़ में बंद हुए पुराने उद्योगों को दोबारा पटरी पर लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम उद्योगों को 24 घंटे बिजली दे तो रहे हैं और क्या कर सकते हैं। सरकार ने औद्योगिक बिजली यूनिट के रेट कम किए हैं जबकि बाकी राज्यों में रेट बढ़ाए जा रहे हैं। नई इंडस्ट्री को प्रफुल्लित करने के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर आई पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर की तरफ से पैसे लेने की वीडियो ने साबित कर दिया है कि आप लुटेरों की पार्टी है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि आगामी पंजाब विधान सभा सेशन 5 सितंबर से शुरू होने जा रहा है इसमें जीएसटी पर अंतिम फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब में पकोका (पंजाब कंट्रोल ऑफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) लागू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पकोका के सभी पक्ष जांचने के लिए पंजाब मंत्रिमंडल की तरफ से पंजाब के एडवोकेट जनरल को कहा गया है और उनकी अंतिम रिपोर्ट के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा। अमलोह हलके में लगाए गए नए इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना को टिकट दिए जाने पर उन्होंने कहा कि हलके के नेताओं एवं वर्करों को पूरी जानकारी है।
उन्होंने कल किसी उम्मीदवार को घोषित नहीं किया था। पंजाब में सभी जगह उम्मीदवारों की सूची का रस्मी एलान जल्द होगा।
मौके पर विधान सभा हलका अमलोह इंचार्ज गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना, शिअद उपाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, फतेहगढ़ साहिब हलका इंचार्ज दीदार सिंह भट्टी, शिअद जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह लिबड़ा, डीसी कमलदीप सिंह संघा, डीआईजी रोपड़ रेंज गुरशरन सिंह संधू उपस्थित थे।