{"_id":"585509784f1c1b686f64d5b4","slug":"road-accident-the-death-of-two-persons-riding-a-bike-truck-driver-fled-cases-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 17 Dec 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
दिड़बा के समीप गांव काकूवाला के बस स्टैंड के समीप मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। थाना दिड़बा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक गांव खेतला निवासी सुरजीत सिंह (45) और इंदर सिंह (68) मोटरसाइकिल पर गांव से पातड़ा की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव काकूवाला के बस स्टैंड के समीप पहुंचे तो चावलों से भरे जा रहे ट्रक की चपेट में आए गए। हादसे में दोनों ट्रक के नीचे आने से कुचल गए। मौके पर एकत्रित लोगों ने जेसीबी मशीन की सहायता से ट्रक को हटाकर दोनों को नीचे से निकाला।
हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना दिड़बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में लेकर अज्ञातचालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।