{"_id":"58a8193d4f1c1b6439d84f3d","slug":"road-accident-and-innova-bus-collision-killed-two-including-youth-akali-leader-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवा अकाली नेता सहित दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवा अकाली नेता सहित दो की मौत
संगरूर
Updated Sat, 18 Feb 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव मौड़ा के पास निजी बस और इनोवा के बीच हुई सीधी टक्कर में यूथ अकाली दल के सर्किल चीमा प्रधान लखविंदर सिंह लक्खा और उनके साथी की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिअद अकाली दल यूथ विंग सर्कल चीमा के अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा (37) और काला सिंह (40) दोनों निवासी चीमा मंडी अपनी इनोवा कार में चीमा मंडी से पातड़ा की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव मौड़ा के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस (शिव मोटर्स) ने उनकी इनोवा कार को गलत साइड पर जाकर टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। पुलिस चौकी महलां के एएसआई हरदयाल दास ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव सुनाम के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।