फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Road accident and Innova bus collision killed two, including youth Akali leader, Sangrur

सड़क हादसे में युवा अकाली नेता सहित दो की मौत

Sat, 18 Feb 2017 03:22 PM IST
संगरूर
संगरूर Updated Sat, 18 Feb 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Road accident and Innova bus collision killed two, including youth Akali leader, Sangrur
संगरूर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
जिले के गांव मौड़ा के पास निजी बस और इनोवा के बीच हुई सीधी टक्कर में यूथ अकाली दल के सर्किल चीमा प्रधान लखविंदर सिंह लक्खा और उनके साथी की मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिअद अकाली दल यूथ विंग सर्कल चीमा के अध्यक्ष लखविंदर सिंह लक्खा (37) और काला सिंह (40) दोनों निवासी चीमा मंडी अपनी इनोवा कार में चीमा मंडी से पातड़ा की तरफ जा रहे थे। जब वह गांव मौड़ा के समीप पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस (शिव मोटर्स) ने उनकी इनोवा कार को गलत साइड पर जाकर टक्कर मार दी जिससे कार में सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसा इतना भयानक था कि इनोवा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। पुलिस चौकी महलां के एएसआई हरदयाल दास ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव सुनाम के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed