{"_id":"611413058ebc3e44f9532481","slug":"rape-with-a-minor-who-was-taken-unconscious-from-rajpura-patiala-news-pkl4231874185","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपुरा से बेहोश करके ले जाई गई नाबालिग से दुष्कर्म, आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा के पास मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपुरा से बेहोश करके ले जाई गई नाबालिग से दुष्कर्म, आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा के पास मिली
विज्ञापन
पटियाला/राजपुरा। थाना सिटी राजपुरा के इलाके से बेहोश करके ले जाई गई एक 17 वर्षीय लड़की के साथ एक अगस्त को दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 2 अगस्त को यह लड़की आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा के पास बेहोश मिली थी। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़िता के मुताबिक एक अगस्त को देर शाम करीब सात बजे वह अपने घर से मोहल्ले की एक दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी खुशप्रीत सिंह निवासी मिर्च मंडी राजपुरा उसके पीछे आ रहा था। उसने अचानक से पीड़िता के मुंह पर कोई कपड़ा रख दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब अगले दिन दो अगस्त को दोपहर करीब दो बजे उसे होश आया, तो वह आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा के पास सड़क पर पड़ी थी। उस समय आरोपी भी पीड़िता के पास ही खड़ा था। पीड़िता के पेट में काफी दर्द हो रहा था। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए, इससे घबरा कर आरोपी मौके से फरार हो गया।
इकट्ठा हुए लोगों ने पीड़िता से नंबर लेकर उसके पिता को फोन किया। घर लौटने के बाद 10 अगस्त को पेट में दर्द बढ़ने पर नाबालिग को अस्पताल दाखिल कराया गया। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अब नाबालिग के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है। थाना इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार वालों ने पहले समाज में बात फैलने के डर से पुलिस को वारदात बारे नहीं बताया। साथ ही परिवार वाले इस वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने के भी आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। साथ ही यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात कहां हुई।