{"_id":"5777ed8b4f1c1b615679c732","slug":"rain-water-new-grain-market-waterlogging-farmers-commission-sunam-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के पानी में डूबी सुनाम की नई अनाज मंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के पानी में डूबी सुनाम की नई अनाज मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Sat, 02 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में बरसात की वजह से नहर का रूप धारण किए नई अनाज मंडी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह हुई तेज बारिश से यहां की नई अनाज मंडी पानी में डूब गई। पूरा मंडी परिसर ही दरिया में तबदील हो गया। मंडी परिसर में आढ़तियों द्वारा सुखाने के लिए रखी गई लाल मिर्च भीग गई और मंडी में दाखिल होने के लिए आढ़तियों तथा किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, अनाज मंडी में पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने के कारण उक्त समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है।
आढ़ती मुनीष सोनी, मनप्रीत बंसल ने कहा कि बरसात में यहां की अनाज मंडी के हालात बेहद खराब बन जाते हैं। कुछ वर्ष पूर्व यहां पानी निकासी के लिए कुएं बनाए गए थे, लेकिन मंडी बोर्ड की ओर से बनवाए गए ये कुएं सफेद हाथी ही साबित हुए हैं। आढ़तियों ने कहा कि जलभराव के कारण यहां जिन्सें खराब हो रही हैं और किसी बीमारी के फैलने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने मांग की कि मंडी में पानी निकासी का ठोस प्रबंध करके राहत दी जाए।
मार्केट कमेटी के चेयरमैन रघुवीर सिंह ने कहा कि मंडी में पानी निकासी के प्रबंध करने संबंधी मंडी बोर्ड को लिखा गया है। प्रोजेक्ट के मंजूर होते ही काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
माता मोदी पार्क बाग की दीवार गिरी
बारिश से यहां के माता मोदी पार्क बाग की दीवार गिर गई। पिछले साल भी इस पार्क की दीवार बरसात के पानी में बह गई थी। बस स्टैंड के दुकानदारों ने भी पानी निकासी की समस्या से परेशान होकर बस स्टैंड बंद करके काउंसिल के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।