फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Railway, freight train, unloaded unload, fined on three procurement agencies, Sangrur

समय पर बारदाना अनलोडिंग न होने पर खरीद एजेंसियों पर पचास हजार जुर्माना

Wed, 05 Apr 2017 03:15 PM IST
संगरूर
संगरूर Updated Wed, 05 Apr 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Railway, freight train, unloaded unload, fined on three procurement agencies, Sangrur
संगरूर रेलवे स्टेशन पर खड़ी बारदाना से लदी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
गेहूं रखने के लिए भुवनेश्वर से संगरूर आए खरीद एजेंसियों के बारदाने की अनलोडिंग नहीं हो पाई। बारदाने को गाड़ी से उतारने के लिए  ठेकेदार और पल्लेदार एकमत नहीं थे। पल्लेदारों का आरोप था कि अनलोडिंग के लिए ठेकेदार मजदूरों को कम पैसे दे रहा है। अनलोडिंग में घंटों की देरी होने पर रेलवे विभाग के माल विभाग ने तीन खरीद एजेंसियों पर करीब पचास हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है।
विज्ञापन


संगरूर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे से बारदाने की भरी गाड़ी के 18 डिब्बे अनलोडिंग के लिए खड़े हैं। यह बारदाने गेहूं खरीद एजेंसी पंजाब एग्रो, मार्कफैड और पनसप के हैं बारदानों को भुवनेश्वर से मंगाया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे विभाग के माल गोदाम के सुपरवाइजर अजय कुमार ने कहा कि इस माल को अनलोडिंग करने के लिए पांच घंटों का समय निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय बीत जाने के बाद 150 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनलोडिंग में देरी होने के कारण संबंधित खरीद एजेंसियों को पचास हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। डीएफएससी संगरूर मनजीत सिंह ने कहा कि इस मामले का हल हो गया है और माल की अनलोडिंग शुरू हो गई है।


पंजाब प्रदेश पल्लेदार मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष तेलू राम, रामपाल मूनक, सुखपाल सिंह ने बताया कि टेंडर लेने वाले हरजीत सिंह ने  पल्लेदारों की एकजुटता के कारण टेंडर छोड़ दिया है। इसके बाद यह टेंडर उनकी कमेटी को अलाट हो गया है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं कि ठेकेदारी प्रथा बंद हो और पल्लेदारों को सीधी अदायगी की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed