फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Rail Coach Factory Kapurthala beat Field Hockey Chandigarh 3-2 in a hard fought match

Patiala News: रेल कोच फैक्टरी कपूरथला ने फील्ड हाकी चंडीगढ़ को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया

Thu, 22 Dec 2022 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rail Coach Factory Kapurthala beat Field Hockey Chandigarh 3-2 in a hard fought match
मैच में भिड़ते खिलाड़ी - फोटो : PATIALA
पटियाला। 45वें लिबरलर्स आल इंडिया हाकी टूर्नामेंट के चौथे दिन वीरवार को नाभा के पंजाब पब्लिक स्कूल के मैदान में खेले लीग मैचों में रेल कोच फैक्टरी कपूरथला ने फील्ड हाकी चंडीगढ़ को कड़े मुकाबले में 3-2 के साथ हराया, जबकि पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने कोपर्स आफ सिग्नल्स जालंधर को 3-2 के स्कोर से पराजित किया।
विज्ञापन

वीरवार को खेले पहले मैच में रेल कोच फैक्टरी कपूरथला की टीम ने मैच में शुरुआत लीड लेते हुए सातवें मिनट में ही गोल कर दिया। टीम के लिए कप्तान गुरप्रीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तबदील किया। जवाब में चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 30वें मिनट में स्कोर को बराबरी पर ला दिया, लेकिन कपूरथला टीम ने वापसी करते हुए कारजविंदर सिंह के जरिये गोल कर दिया। चंडीगढ़ टीम ने 43वें मिनट में मैच को एक बार फिर से बराबरी पर लाते हुए स्कोर को 2-2 पर पहुंचा दिया, लेकिन रेल कोच फैक्टरी टीम ने 58वें मिनट में गोल दाग कर कड़े रहे मुकाबले में मैच को 3-2 के साथ जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने बड़ा उल्टफेर करते हुए साल 2019 में चैंपियन रहे कोपर्स ऑफ सिग्नल्स को 3-2 के स्कोर साथ हरा दिया। शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पीयू पटियाला ने 14वें मिनट में शुभम के जरिये और 24वें मिनट में मिचल टोपनो के सहारे गोल करते हुए 2-0 से लीड बना ली। कोपर्स आफ सिग्नल्स ने गोल करके लीड को 2-1 से कम कर दिया, जब रमनदीप सिंह ने गोल किया, लेकिन पीयू पटियाला टीम ने अपनी लीड को 3-1 के साथ बढ़ाते हुए 42वें मिनट में लिवजीत सिंह के जरिये गोल कर दिया। कोपर्स आफ सिग्नल्स ने तुरंत वापसी करते हुए यूनिवर्सिटी लीड को 3-2 से कम कर दिया। इसके बाद कोपर्स आफ सिग्नल्स टीम ने स्कोर को बराबरी पर लाने की काफी कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहे। इस तरह से कोपर्स आफ सिग्नल्स ने मैच को 3-2 के स्कोर से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed