{"_id":"58a81d0f4f1c1bdf6ad83c4d","slug":"pwd-field-and-workshop-workers-union-the-treasury-office-picketing-protesting-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने खजाना दफ्तर के आगे धरना दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने खजाना दफ्तर के आगे धरना दिया
पटियाला
Updated Sat, 18 Feb 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में खजाना दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन ने खजाना दफ्तर के आगे जोरदार रोष धरना दिया। इस मौके पर खजाना दफ्तर के पक्षपाती रवैये की आलोचना की गई। उन्होंने मांग की कि संगरूर जिले की तर्ज पर पटियाला जिले के सारे मुलाजिमों को डीए, तनख्वाह और अन्य अदायगियां तुरंत दी जाएं।
सुबह से ही बड़ी गिनती में मुलाजिम धरने के लिए खजाना दफ्तर के आगे इकट्ठा होना शुरू हो गए। धरने को संबोधित करते हुए मुलाजिम नेताओं दर्शन बेलूमाजरा, जसबीर खोखर, छज्जू राम, दर्शन रोंगला ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से खजाना दफ्तर पर लगाई अघोषित रोक खत्म की जाए।
साथ ही मांग की कि जिला संगरूर की तरह पटियाला जिले के सारे मुलाजिमों को डीए, तनख्वाह व अन्य अदायगियां तुरंत दी जाएं। जिन मुलाजिमों के हाईकोर्ट के आदेशों के चलते जीपीएफ के खाते खुल गए हैं, उनके सीपीएफ में जमा फंड तुरंत रिफंड किए जाएं। छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट न आने के कारण सारे मुलाजिमों को 15 प्रतिशत अंतरिम रिलीफ दी जाए।
विज्ञापन
मुलाजिम नेताओं ने चेतावनी भर लहजे में कहा कि अगर खजाना दफ्तर की ओर से अदायगियां न की गईं, तो 16 मार्च को जिला पटियाला के मुलाजिम दफ्तर के आगे रोष धरना देंगे। इसके बाद रास्ता जाम करने के लिए मजबूर होंगे।