फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, Teaching and non-teaching employee raging, performance, protesting, Patiala

पीयू में टीचिंग व नान टीचिंग मुलाजिमों का गुस्सा फूटा, रजिस्टरार के पीए की नेम प्लेट तोड़ी

Tue, 14 Feb 2017 03:15 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Tue, 14 Feb 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Punjabi University, Teaching and non-teaching employee raging, performance, protesting,  Patiala
पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी के बाहर रोड पर वीसी का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
जनवरी की तनख्वाह अब तक न मिलने से गुस्साए पंजाबी यूनिवर्सिटी के टीचिंग व नान टीचिंग मुलाजिमों का गुस्सा फूट पड़ा। इन मुलाजिमों ने रिटायरमेंट के बाद दोबारा नौकरी कर रहे अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जहां वीसी के पीए को उसके दफ्तर से भगा दिया, वहीं रजिस्टरार के पीए की नेम प्लेट तोड़ दी।
विज्ञापन


बड़ी गिनती में इकट्ठा इन मुलाजिमों ने वीसी दफ्तर का घेराव करने के बाद रोष मार्च करते हुए चंडीगढ़-पटियाला मुख्य सड़क पर जाम लगाकर वीसी का पुतला फूंका।मुलाजिम वीसी दफ्तर के आगे इकट्ठा हुए। सबसे पहले इन मुलाजिमों ने वीसी के पीए, जो रिटायरमेंट के बाद अपनी सेवाएं निभा रहे हैं, उनके दफ्तर पर हमला बोला। 
विज्ञापन


पीए को भगाकर उसकी कुर्सी धरने में ले आए और तीखी नारेबाजी की। इसके बाद मुलाजिम रोष मार्च निकालते हुए रजिस्ट्रार के दफ्तर में पहुंच गए, जहां इन मुलाजिमों ने रजिस्टरार के पीए सुरजीत सिंह, जो सेवामुक्ति के बाद लगे हुए हैं, उनकी नेम प्लेट तोड़ कर फेंक दी। इसके बाद इन मुलाजिमों करीब दो घंटे पीयू कैंपस में रोष मार्च निकाला। फिर यह मुलाजिम चंडीगढ़-पटियाला मुख्य रोड पर पीयू के गेट पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मुलाजिमों ने वहां ट्रैफिक को जाम कर दिया और धरना लगा दिया। इस मौके पर धरनाकारियों ने वीसी का पुतला फूंका। धरने को कनवीनर अवतार सिंह, सुरिंदर सिंह चंदेल, सुखवीर पाल सिंह, जरनैल सिंह आदि ने संबोधित किया। इन्होंने चेतावनी दी कि अगर मुलाजिमों की मांगें जल्द न मानी, तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।


मांगों में जनवरी महीने की तनख्वाह जारी करना और पीयू पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बने उन अधिकारियों को फौरी तौर से नौकरी से निकालने की मांग की, जो रिटायरमेंट के बाद दोबारा काम कर रहे हैं। पीयू प्रशासन ने मुलाजिमों में बढ़ते रोष को देखते हुए सिंडीकेट की बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में ही यह मीटिंग होने जा रही है जिसमें रिटायर्ड कर्मचारियों के बारे में ठोस फैसला लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed